Create your Account
US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील लॉक, 8 जुलाई को हो सकता है ऐलान
US-India Trade Deal: वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद शुरू हुए विवाद का अंत होता नजर आ रहा है। चीन के बाद अब भारत अमेरिका के साथ ही ऐतिहासिक ट्रेड डील पर साइन करने वाला है। दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तों को लेकर सहमति बन गई है। इसकी घोषणा आठ जुलाई को हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, भारत की ओर से वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल इस समझौते के मुख्य वार्ताकार थे। उनकी अगुवाई में ही वाशिंगटन में कई दौर की बातचीत के बाद समझौते पर सहमति बनी है। इस पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जा सकते हैं।
ट्रंप के टैरिफ के बाद था तनाव
बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद उन्होंने टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके तहत 2 अप्रैल को अमेरिका ने कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए। हालांकि, इन टैरिफ को लेकर मचे विवाद के चलते अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। बावजूद इसके, भारत पर 10 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ अब भी लागू है। भारत लगातार 26 फीसदी के इस अतिरिक्त टैरिफ से छूट पाने की कोशिश कर रहा है।
हर कोई करना चाहता है हमसे व्यापार
ट्रंप ने दावा किया था कि दुनिया का हर देश अमेरिका से व्यापार करना चाहता है। उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले मीडिया पूछ रही थी कि क्या वाकई कोई ट्रेड डील में दिलचस्पी दिखाएगी? हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है। हम और भी अच्छे सौदे करेंगे। भारत के साथ भी डील पर बात हो रही है। भारत के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील का ऐलान जल्द किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Hanuman Jayanti : कल है हनुमान जयंती, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय भोग, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
- 2. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
- 3. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
- 4. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

