ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देखने को मिलेंगे भोपाल के युवाओं के स्टार्टअप,इंडियन आर्मी भी करती है तारीफ
- Rohit banchhor
- 17 Feb, 2025
बिना इंटरनेट या सैटेलाइट के एक जगह से दूसरी जगह विजुअल कम्युनिकेशन का काम कर रही हैं।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। उसको लेकर जीरो से स्टार्टअप तैयार कर करोड़ो में टर्न ओवर करने वाले युवाओं ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दिए हैं। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी दफ्तर में संचालित होने वाले इनक्यूबेशन सेंटर में नए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्टारब्रू टेकसिस्टम स्टार्टअप शुरू करने वाले सचिन रॉय और आशुतोष राय ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की जिसको भारतीय आर्मी उपयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने इंडियन आर्मी के लिए स्मार्ट संचार नाम से ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो बिना इंटरनेट या सैटेलाइट के एक जगह से दूसरी जगह विजुअल कम्युनिकेशन का काम कर रही हैं।
MP News : इससे लाइव स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है। एक आर्मी यूनिट में हम लोगों को ऐसे डिवाइस को इंस्टॉल करने के लिए कहा गया, जिससे वॉलीबॉल खेलने के दौरान बॉल के बास्केट में गिरने के साथ ही ऑटोमैटिक स्कोर अपडेट हो जाए। हमने वो कर दिखाया। यह सेंसर बेस्ड था। इसी के बाद आर्मी ऑफिसर्स ने बताया कि हम बिना इंटरनेट, सैटेलाइट के फोटो-वीडियो सिक्योर मीडियम से शेयर नहीं कर पाते हैं। यहीं से 'स्मार्ट संचार' की शुरुआत हुई। सेविंग और दोस्तो से पैसे लेकर शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि अब तक सियाचीन, लद्दाख, जैसलमेर, LOC, LAC समेत अलग-अलग जगहों पर 150 से ज्यादा डिवाइस इंस्टॉल हो चुके हैं।
MP News : वही स्मार्ट सिटी दफ्तर में ही अरुणा सिंह ने अपना एक अलग स्टार्टअप तैयार किया है,जिसमें उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ बच्चों के लिए प्रैक्टिकल युक्त एजुकेशनल टॉयज बनाएं हैं। स्मार्ट सिटी दफ्तर से ही गो इसी के नाम से अपना स्टार्टअप तैयार करने वाले हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वह एक समय पर प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन के लिए परेशान हुए थे। उसी को देखते हुए उन्होंने कंपनी बनाई और आज उनके साथ शहर भर के करीब ढाई हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर,पेंटर और अन्य कर्मी काम करते हैं। आसान दामों पर वह फोन पर बुकिंग कर लोगो को घर बैठे सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सभी युवाओं ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है,और उन्हें भोपाल में होने जा रहे हैं इस बड़े आयोजन से काफी उम्मीद है।

