Breaking News
:

Share Market: लाल निशान पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचे

Share Market

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50, विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली और कॉर्पोरेट आय में कमजोरी के चलते गिरावट के साथ खुले। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव के कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.53 अंकों की गिरावट के साथ 80,002.50 अंकों पर आ गया, जबकि निफ्टी 129.25 अंक फिसलकर 24,337.60 अंकों पर कारोबार करता नजर आया। अक्तूबर के महीने में अब तक निफ्टी 50 में 5.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे खराब मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है।

Share Market: रुपया और अन्य बाजार संकेतक:
डॉलर के मुकाबले रुपया भी दबाव में दिखाई दिया, दो पैसे की गिरावट के साथ 84.07 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करता नजर आया, जो निवेशकों के बीच आर्थिक अस्थिरता के संकेत दे रहा है।

Share Market: सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का प्रदर्शन:
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अधिकतर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। इसमें सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं।

Share Market: वहीं दूसरी ओर, कुछ कंपनियों में मुनाफा दर्ज किया गया। मारुति, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सकारात्मक प्रदर्शन के साथ हरे निशान में दिखे, जो निवेशकों को आश्वस्त कर रहे हैं कि कुछ क्षेत्रों में स्थिरता बनी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us