Create your Account
Share Market: बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 270 अंक उछला, जानिए निफ़्टी का हाल
Share Market: नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मंगलवार को सकारात्मक रुख और बैंकिंग व चुनिंदा आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स 270.01 अंक या 0.32% चढ़कर 83,712.51 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 83,812.31 का उच्चतम और 83,320.95 का निम्नतम स्तर छुआ। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 18 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एनएसई निफ्टी 61.20 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 25,522.50 अंक पर पहुंचा।
बाजार में अधिकांश समय सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन अंतिम सत्र में खरीदारी ने जोर पकड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रगति का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ निलंबन को 1 अगस्त तक बढ़ाया है।
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे। दूसरी ओर, टाइटन में 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि ट्रेंट, एक्सिस बैंक और मारुति भी पिछड़े।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 2. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 3. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 4. CG Fraud : 3 महीने में रकम डबल का झांसा, फर्जी कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

