प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर सेमिनार, गांवो की सड़कों को और बेहतर बनाने हुआ मंथन
- Rohit banchhor
- 24 Dec, 2024
प्रदेश में कुल 20227 मार्गो पर 89612 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका हैं।
MP News : भोपाल। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सड़कों को और बेहतर करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश में अब तक छोटे गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से मुख्य मार्ग से जोड़ा गया, 1377 बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। प्रदेश में कुल 20227 मार्गो पर 89612 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका हैं।
MP News : इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पूर्ण होगी और महोत्सव प्रारंभ होगा। सन 2000 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू हुई थी। इसके प्रणेता अटल बिहारी वाजपेयी थे। हमारे मध्य प्रदेश में कामकाज के 25 साल पूरे हो गए हैं। पहले चरण से चौथे चरण की शुरुआत हो रही है। भारत सरकार से हमें मान्यता मिली है। हम नवाचार करने और सड़क बनाने में नंबर वन रहे हैं। अब चौथा चरण है भारत सरकार ने कहा है कोई भी बसाहट ना छुटे। बता दे की अच्छे नवाचार करने के लिए दो दिन मंथन होगा। उसमें सड़को और पुलों की बेहतर गुणवत्ता के साथ ही छूटे हुए गांव को योजना से जोड़ने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

