Breaking News
:

Raipur City News : एयरपोर्ट में काम करने के दौरान 30 फीट ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन, इलाज के दौरान मौत

Raipur City News

गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur City News : रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी एरिया में सीलिंग मरम्मत का काम कर रहा एक इलेक्ट्रिशियन अचानक करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट परिसर में मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी दौरान इलेक्ट्रिशियन ऊंचाई पर सीलिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे कंक्रीट फर्श पर आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक बिना किसी सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर काम कर रहा था। शुरुआती जानकारी में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित रहा।


घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us