Create your Account
Prem Sagar is no more: नहीं रहें रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर, दूरदर्शन को दिए कई यादगार शो, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Prem Sagar is no more: मुंबई: भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज निर्माता-सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का रविवार सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है।
Prem Sagar is no more: प्रेम सागर का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। सागर वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को साझा करते हुए लिखा, "श्री प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी अंतिम यात्रा पवन हंस, जुहू में 2:30 बजे निकाली गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

Prem Sagar is no more: प्रेम सागर ने अपने पिता रामानंद सागर द्वारा स्थापित सागर आर्ट्स के तहत कई यादगार प्रोजेक्ट्स को आकार दिया। उन्होंने 'रामायण', 'विक्रम और बेताल', 'अलिफ लैला', और 'श्री कृष्ण' जैसे टीवी धारावाहिकों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पुणे के एफटीआईआई के 1968 बैच के छात्र थे, जहां उन्होंने फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की शिक्षा ली। फिल्मों में 'आंखें', 'चरस', और 'हम तेरे आशिक हैं' में उनके काम को सराहा गया। उनकी विरासत भारतीय सिनेमा में हमेशा जीवित रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs NZ T20 WC Final 2026: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी बस एक क्लिक में
- 2. Sex Racket : डॉक्टर का क्लिनिक बना सेक्स रैकेट का अड्डा: 300-400 रुपये फीस लेकर देह व्यापार, डॉक्टर समेत 5 लोग गिरफ्तार
- 3. MP News : ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइकिंग टूर का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला राइडर्स को दिखाई हरी झंडी
- 4. Mohan Bhagwat: युद्ध केवल स्वार्थ का नतीजा, दुनिया विनाश के कगार पर: मोहन भागवत, ईरान जंग पर बोले संघ प्रमुख...दुनिया को सद्भाव की जरूरत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

