Pm Modi: मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, इंफाल और चुराचांदपुर में तैयारियां जोरों पर
Pm Modi: इंफाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को प्रस्तावित मणिपुर दौरे से पहले इंफाल और चुराचांदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांगला किले और चुराचांदपुर के ‘पीस ग्राउंड’ में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जहां पीएम के कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार हो रहा है। यह दौरा मई 2023 की जातीय हिंसा के बाद उनका पहला मणिपुर दौरा होगा, जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए और हजारों बेघर हुए।
Pm Modi: कांगला किले के आसपास संजेनथोंग, मिनुथोंग और मोइरंगखोम में तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं। किले की खाइयों में आपदा प्रबंधन बल की नौकाएं गश्त कर रही हैं। श्वान दस्तों और उन्नत उपकरणों से संदिग्ध वस्तुओं की जांच हो रही है। पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है, और प्रवेश करने वालों की सख्त जांच हो रही है।
Pm Modi: चुराचांदपुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों का अग्रिम दल तैनात है। राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और अस्थायी जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। पिछले 48 घंटों में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पास से पिस्तौल बरामद हुई।

