परिवहन घोटाले पर पीसीसी चीफ पटवारी का हमला,10 विभागों की जांच में निकल आएगा दो लाख करोड़ का गबन
MP News : भोपाल। परिवहन घोटाले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्ट्राचार के बढ़ते मामलों को वजह से गूगल में भी सर्च करने पर सबसे भ्रष्ट राज्य में मप्र का नाम आता है। उन्होंने दावा किया कि एमपी के 10 विभागों की जांच हो जाए, तो 2 लाख करोड़ का गबन सामने आ जाएगा। परिवहन विभागके पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर पटवारी ने कहा कि सौरभ शर्मा को बस 3 सिपाही इधर से उधर घुमा रहे हैं।
MP News : सही तरीके से जांच हो तो एक भी मंत्री मंत्रालय नहीं जा पाएगा। सभी जेल जाएंगे। पटवारी ने कहा कि सौरभ खुद सामने आया, एजेंसी उसे नहीं पकड़ पाई। हमने कहा था कि सौरभ शर्मा की जान को खतरा है। यही बात शर्मा ने कही है। पटवारी ने कहा कि जांच एजेंसी बेहतर तरीके से केस को हँडल करे। अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है। डायरी का अस्तित्व खतरे में है। इस मामले में हम कोर्ट जाएंगे, इस केस पर हमारी नजर है। सोना और नगदी से तीनों आरोपियों ने मना कर दिया है, तो यह किसका है।
MP News : यह पूरा घपला 20 हजार करोड़ का है। 2 हजार करोड़ का हिसाब डायरी में है। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि कोई भी मध्य प्रदेश में बिना भ्रष्टचार के किसी भी विभाग से काम कराकर ला दे, मैं उनका अभिनंदन करूंगा। एमपी में भ्रष्टाचार पांचवीं मंजिल पर है। सीएम ऑफिस से लेकर तहसील तक भ्रष्टाचार है। पटवारी ने कहा कि करप्शन पांचवीं मंजिल से आत्ता है। मोहन सरकार ने शिवराज सरकार का रिकॉर्ड तोड़ा है।

