Breaking News
:

Pakistan Nuclear Leak: पाकिस्तान के किराना हिल्स में लीक हो रहे परमाणु के रेडिएशन ? IAEA ने बता दिया पूरा सच

Pakistan Nuclear Leak: Is nuclear radiation leaking in Pakistan's Kirana Hills? IAEA revealed the whole truth

Pakistan Nuclear Leak: वियना/नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान न्यूक्लियर लीक की खबरें सामने आईं। जिसके बादपाकिस्तान में न्यूक्लियर लीक होने की अटकलों पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी( IAEA) ने प्रतिक्रिया दी है। IAEA ने कहा कि न्यूक्लियर लीक जैसी बातों में सच्चाई नहीं है। वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने कहा है कि भारत के साथ बढ़े सैन्य संघर्षों के बाद पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है। IAEA के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम उन रिपोर्ट्स को पहले से जानते हैं, जिसके बारे में आप बता रहे हैं।





Pakistan Nuclear Leak:  उन्होंने कहा कि IAEA के पास मौजूद जानकारी के आधार पर पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है। बता दें कि IAEA ने 2005 में इंसीडेंट एंड इमरजेंसी सेंटर (IEC) की स्थापना की. यह केंद्र परमाणु या विकिरण से जुड़ी किसी भी घटना या आपात स्थिति में दुनिया भर के देशों को सहायता और समन्वय प्रदान करता है, चाहे वह दुर्घटना, लापरवाही या जानबूझकर की गई हो।


Pakistan Nuclear Leak: अमेरिका की ओर से आधिकारिक बयान नहीं 13 मई 2025 को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, प्रमुख उप प्रवक्ता थॉमस पिगॉट से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीक की रिपोर्टों के बाद इस्लामाबाद या पाकिस्तान में कोई टीम भेजी है? इस पर पिगॉट ने कहा कि इस समय मेरे पास इस पर पहले से अवलोकन करने के लिए कुछ नहीं है। यानी उन्होंने इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी। अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या जानकारी नहीं देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान की किसी भी परमाणु सुविधा से कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us