Create your Account
ब्रेकिंग: कराची-क्वेटा हाइवे पर पाक सेना के काफिले को IED विस्फोट से उड़ाया, 32 सैनिक की मौत
- Pradeep Sharma
- 25 May, 2025
कराची। Pak army convoy blown up by IED explosion on Karachi-Quetta highway: पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों को सहारा देने की कीमत पाकिस्तान को भारी चुकानी पड़ रही है। खुजदार में जीरो पॉइंट के पास कराची-क्वेटा हाइवे
कराची। Pak army convoy blown up by IED explosion on Karachi-Quetta highway: पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों को सहारा देने की कीमत पाकिस्तान को भारी चुकानी पड़ रही है। खुजदार में जीरो पॉइंट के पास कराची-क्वेटा हाइवे पर सेना के काफिले पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से हमला हुआ, जिसमें 32 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कराची-क्वेटा हाइवे पर एक खड़ी कार में जमीनी विस्फोटक लगाया गया था, जो सेना के काफिले के गुजरने के समय फटा। रिपोर्टों के अनुसार, इस काफिले में कुल आठ सैन्य वाहन थे, जिनमें से तीन वाहन सीधे धमाके की चपेट में आए। प्रभावित वाहनों में एक बस भी थी, जिसमें कथित तौर पर सैन्य कर्मियों के परिवार सवार थे।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, अधिकारी इस घटना को एक स्कूल बस पर हमला बताकर कहानी को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी समूहों पर शक किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और बलूच विद्रोहियों की बढ़ती ताकत का संकेत है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की समस्याओं को फिर से सामने लाती है, खासकर बलूचिस्तान जैसे संवेदनशील इलाकों में, जहां लंबे समय से अस्थिरता बनी हुई है।
पहले भी हो चुका है हमला
इसी कराची-क्वेटा राजमार्ग पर 21 मई को एक और हमला हुआ था। बलूचिस्तान के खुजदार क्षेत्र के नजदीक क्वेटा-कराची हाईवे पर आतंकवादियों ने आर्मी पब्लिक स्कूल की बस पर हमला किया, जिसमें ड्राइवर समेत पांच बच्चे मौत के शिकार हो गए। इन घटनाओं की वजह से पाकिस्तान की आम जनता में डर का माहौल फैल गया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 2. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, गिल की प्लेइंग 11 में वापसी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम की डिटेल्स
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

