Create your Account
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हज फ्लाइटें बहाल, श्रीनगर एयरपोर्ट से 642 श्रद्धालु सऊदी अरब रवाना
- Pradeep Sharma
- 15 May, 2025
Operation Sindoor: श्रीनगर। Haj flights resumed after Operation Sindoor, 642 pilgrims left for Saudi Arabia from Srinagar Airport : ऑपरेशन सिंदूर के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे के लगातार
Operation Sindoor: श्रीनगर। Haj flights resumed after Operation Sindoor, 642 pilgrims left for Saudi Arabia from Srinagar Airport : ऑपरेशन सिंदूर के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे के लगातार छह दिनों तक बंद रहने से रद्द हुई हज फ्लाइटें बुधवार को बहाल हो गईं। आज गुरुवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से दो फ्लाइटों के जरिए 642 हज श्रद्धालु सऊदी अरब रवाना हुए।
Operation Sindoor: 7 हज फ्लाइटें हुई थीं रद्द
हज ऑफिसर डॉ. शुजात ने बताया कि हवाई अड्डा बंद रहने के कारण सात हज फ्लाइटें रद्द की गई थीं। इनमें से एक फ्लाइट को गुरुवार, 15 मई के लिए शेड्यूल किया गया है। उन्होंने कहा कि रद्द हुई बाकी फ्लाइटों को भी चरणबद्ध तरीके से शेड्यूल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, आज दो हज फ्लाइटों सहित कुल 11 फ्लाइटें श्रीनगर हवाई अड्डे से शेड्यूल की गई थीं।
Operation Sindoor: हज फ्लाइटों के दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। सऊदी अरब रवाना हुए श्रद्धालु शौकत अहमद ने कहा, बीते दिनों के हालात के कारण हम मायूस थे कि शायद मक्का-मदीना का दीदार न कर पाएं। शुक्र है, हालात सामान्य हुए और हम सफर पर निकल पाए।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : ‘डियर वैभव, बहुत बढ़िया…’ राजस्थान की शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
- 2. Delhi Liquor Scam Case: कल हाईकोर्ट में खुद पैरवी करेंगे अरविंद केजरीवाल
- 3. Actress Zareen Khan: एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार
- 4. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

