Create your Account
November 2025 Bank Holiday List: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरुरी काम, नवंबर महीने में कितने दिन रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की सूची
November 2025 Bank Holiday List: मुंबई: नवंबर की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है और लोग अपने रोज़मर्रा के कामों में लौट रहे हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी है। इस महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल विशेष राज्यों में ही रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा के लिए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
November 2025 Bank Holiday List: नवंबर 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियां:
-1 नवंबर: छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहे। छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में राज्य उत्सव दिवस यानी स्थापना दिवस मनाया गया, जबकि उत्तराखंड में इगास-बगवाल पर्व के कारण अवकाश रहा।
-5 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के कई राज्यों-दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, मिजोरम, ओडिशा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर-में बैंक बंद रहेंगे।
-6-7 नवंबर: मेघालय में नोंगकरेम डांस फेस्टिवल और वांगला फेस्टिवल के चलते दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
-8 नवंबर: कनकदास जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
November 2025 Bank Holiday List: इसके अलावा, वीकली ऑफ के तहत हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक नहीं खुलेंगे। यानी 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर, नवंबर महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे चेक क्लियर कराना, दस्तावेज़ जमा करना या शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाना है, तो पहले से अपनी योजना बना लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : ट्रक से 1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
- 2. CG Crime : बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 19 साल का मास्टरमाइंड निकला सरगना, 25 हजार में बिकती थीं चोरी की गाड़ियां
- 3. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
- 4. Six Nation Operation: हॉर्मुज में 'सिक्स नेशन' ऑपरेशन: ईरान के खिलाफ जापान और 5 यूरोपीय देश एकजुट, समुद्री सुरक्षा के लिए बड़ा गठबंधन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

