Create your Account
MP Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी, घने कोहरे से मिली थोड़ी राहत, कल से नया मौसम सिस्टम सक्रिय
MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर अभी भी जारी है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा, जबकि भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में केवल मध्यम कोहरा छाया रहा। राज्य के उत्तरी हिस्सों को बर्फीली हवाओं ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
MP Weather : आज सबसे ठंडे स्थान रहे – ग्वालियर में 6.5 डिग्री, कटनी के करौंदी में 4.7 डिग्री, सतना में 5.3 डिग्री और नौगांव में 5.5 डिग्री। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, खजुराहो 6 डिग्री, दतिया 6.2 डिग्री, मंडला-राजगढ़ 6.4 डिग्री और रीवा में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, इंदौर 9.5 डिग्री, उज्जैन 11 डिग्री और जबलपुर में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। बड़े शहरों में ठंड कुछ कम महसूस हुई, लेकिन उत्तरी और विंध्य क्षेत्रों में ठंड से कंपकंपी जारी है।
MP Weather : मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी से मध्य प्रदेश में नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा। यह सिस्टम अगले एक-दो दिन में और मजबूत होगा, जिसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या ओस जैसी ठंडी वर्षा (मावठा) की संभावना है। फिलहाल शुष्क मौसम बरकरार रहेगा, लेकिन ठंड से पूरी राहत नहीं मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अफीम खेती पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का ऐलान- 12 मार्च को सभी भाजपा कार्यालयों का करेगी घेराव
- 2. Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने दागा करियर का 900वां गोल, रोनाल्डो को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोनों के बीच कितने मैचों का अंतर? जानिए
- 3. ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत के चार खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज को भी मिली जगह
- 4. CG News : सीएम विष्णु देव साय ने शुरू की ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’, 28 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

