Create your Account
MP News : युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 25 Jan, 2026
मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
MP News : पिपरिया। नगर के मंगलवारा चौक पर एक 37 वर्षीय युवक चेतन सोडानी तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन उसे तुरंत ऑटो से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मंगलवारा थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक चेतन सोडानी के पिता राजेन्द्र सोडानी ने बताया कि उनके पुत्र का तलाक का मामला चल रहा था और इसके चलते वह मानसिक दबाव और डिप्रेशन में था। डॉक्टर मुस्कान ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट थी और काफी रक्त बह चुका था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। मंगलवारा पुलिस के एएसआई पर्वत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रख दिया गया है और सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक गिरने से मरा या यह आत्महत्या थी, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट के बाद होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉ.किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप,गुर्गों के साथ पहुंच गर्भवती महिला से की मारपीट
- 2. CG News: मुजफ्फरनगर में छत्तीसगढ़ की बेटियों का डंका: 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल में जीता कांस्य पदक
- 3. CG Crime : दुष्कर्म की कोशिश नाकाम, गला घोंटकर हत्या, 1000 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
- 4. Mamata Banerjee: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया, बोलीं- अपना वादा पूरा किया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

