Create your Account
MP News : जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य की समृद्ध विरासत का है जीवंत प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर के ऐतिहासिक 'जल मंदिर' और 'वीर बावड़ी' परिसर का शुक्रवार को भ्रमण कर पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रमाण है।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बावड़ी की वास्तुकला और इसके पुनरुद्धार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजना और आने वाली पीढ़ी को इससे परिचित कराना है। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।
MP News : रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित अद्वितीय स्थापत्य अवलोकन के दौरान अवगत कराया गया कि यह बावली केवल एक जल संरचना नहीं है, बल्कि यह गोंडवाना साम्राज्य की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित यह 'वीर बावड़ी' वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रकृति प्रेम और लोक कल्याणकारी नीतियों का जीवंत प्रमाण है। उस दौर में जल संरक्षण को लेकर जो तकनीक अपनाई गई थी, उसका यह एक बेजोड़ नमूना है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका, चोट के कारण धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर
- 2. CG Weather Update: मार्च में मई जैसी गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जानें मौसम का हाल
- 3. CG Suspended : ड्यूटी से गायब पटवारी पर गिरी गाज, एक महीने की अनुपस्थिति पर सस्पेंड, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- 4. Raigarh Opium Cultivation Case: रायगढ़ में अफीम खेती मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, जंगल में भागते हुए पुलिस ने झारखंड से दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

