Create your Account
MP News : पुलिस हिरासत से दो संदिग्ध फरार, मंदिर चोरी केस में पूछताछ के लिए लाए गए थे थाने में
MP News : खातेगांव। देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंदिर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखे गए दो संदिग्ध अचानक फरार हो गए, जिससे पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, दोनों संदिग्ध नगर के गणेश मंदिर में कुछ माह पूर्व हुई चोरी समेत अन्य मामलों में संदेह के घेरे में थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उन्हें जानसूर से पूछताछ के लिए थाने लाई थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने पानी पीने का बहाना बनाया और इसी मौके का फायदा उठाकर थाना परिसर से निकलकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फरार संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया गया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पत्नी को जलाने वाला पति जिला अस्पताल के बाथरूम में लगाई फांसी
- 2. UP Transfers : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के SP-SSP बदले
- 3. Horoscope of Chaitra Navratri: नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां चंद्रघंटा की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 4. Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़ के लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम के खेत, मौके पर पुलिस टीम रवाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

