Create your Account
MP News : खेत से झोपड़ी तक नहीं पहुंच पाया मासूम, तेंदुए ने बेरहमी से ली जान
MP News : पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में इंसान और वन्यजीवों का टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। बफर क्षेत्र के जारधोबा गांव में 12 वर्षीय आदिवासी बालक तेंदुए का शिकार बन गया। यह घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी मंजर देखा, वह सहम उठा।
जानकारी के मुताबिक, बालक अपने माता-पिता के साथ खेत में मौजूद था। माता-पिता खेत की निगरानी कर रहे थे, जबकि उसके दादा की झोपड़ी कुछ दूरी पर थी। बच्चा दादा को खाना देने झोपड़ी की ओर निकला ही था कि पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को जबड़े में दबोचकर पास के पेड़ पर चढ़ गया और वहां उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।
जब काफी देर तक बच्चा वापस नहीं लौटा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। पेड़ के नीचे क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बफर क्षेत्र में न तो निगरानी है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिसके कारण मासूमों की जान जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर होंगे डिजिटल, ई-ऑफिस प्रणाली लागू
- 2. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
- 3. Assam Election: हिमंत बिस्वा सरमा के निर्वाचन क्षेत्र जलुकबारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेओग का नामांकन खारिज, चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका
- 4. Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

