Create your Account
MP News : पैरामेडिकल छात्र ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
फिलहाल पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (NSCBMC) से जुड़े एक पैरामेडिकल छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। 29 वर्षीय भानू माहोर ने अपने आवास की छत से कूदकर जान दे दी। वह दतिया जिले का निवासी था और मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स का 2019 बैच का छात्र बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।
बताया जा रहा है कि भानू माहोर की इंटर्नशिप वर्ष 2025 में समाप्त होने वाली थी। पढ़ाई से जुड़ा दबाव या अन्य व्यक्तिगत कारण आत्महत्या की वजह हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Mamata Banerjee: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया, बोलीं- अपना वादा पूरा किया
- 2. CG News : होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त नजर
- 3. Earthquake in Iran: परमाणु परीक्षण की अफवाहों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, इतनी मापी गई तीव्रता
- 4. Share Market 20 March: रिकवरी मोड में बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में छाई हरियाली
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

