Create your Account
MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 01 Feb, 2026
आरोपी से पूछताछ जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
MP News : सिंगरौली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए मोरवा थाना क्षेत्र में हल्का पटवारी अमरीश सिंह वैश्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने सीमांकन और भूमि बंटवारे की प्रक्रिया के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद द्वारा की गई शिकायत के सत्यापन के बाद रीवा लोकायुक्त की टीम ने निरीक्षक संदीप भदोरिया के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की। रविवार को जैसे ही पटवारी ने 10 हजार रुपये की पहली किश्त ली, टीम ने उसे मेन रोड से पकड़ लिया।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
- 2. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
- 3. UP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिन नहीं बुला सकेंगे डीआईओएस
- 4. Gold and Silver Price: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार, चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

