Create your Account
MP News : कुएं में मिली 3 माह के मासूम संग महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 24 Jan, 2026
सुबह-सुबह कुएं में तैरते शवों की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
MP News : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सरकारी कुएं से 3 माह के मासूम और उसकी मां के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह कुएं में तैरते शवों की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतकों की पहचान जयंती केवट (35 वर्ष) और उसके 3 महीने के बेटे दीपांश केवट के रूप में हुई है। घटना वार्ड नंबर एक स्थित सरकारी कुएं की बताई जा रही है। नगर पालिका कर्मचारियों ने जब सुबह करीब 7 बजे कुएं में झांका, तो महिला और बच्चे के शव पानी में तैरते नजर आए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि एक साथ मां और नवजात का कुएं में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
पुलिस हादसा, आत्महत्या या हत्या तीनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के पारिवारिक हालातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, संजू ने खेली 89 रन की ताबड़तोड़ पारी, रशीद - जैक्स ने झटके 2-2 विकेट
- 2. MP Crime : दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाइसेंसी बंदूक लूटकर हुए फरार
- 3. Alpha में दिखेगा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- 4. CG Crime: शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

