MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना में एक कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर टेकऑफ करते ही असंतुलित होता नजर आया। उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर आगे बढ़ने के बजाय कुछ क्षण के लिए पीछे और नीचे की ओर झुकने लगा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों की सांसें थम गईं।
MP News : हालांकि पायलट ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को तुरंत नियंत्रित कर लिया और कुछ ही क्षणों में वह सुरक्षित रूप से संतुलित होकर आगे की उड़ान पर रवाना हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री पंधाना में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 1,836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
MP News : उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना के तहत 52,304 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। महाशिवरात्रि से पहले 1,500 रुपये की सहायता राशि को महिलाओं के लिए उपहार बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

