Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 करोड़ के वॉटर पार्क का किया लोकार्पण, कई विकास परियोजनाओं की भी की घोषणा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सच्चा वादा और पक्का काम ही राज्य सरकार की असली पहचान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास में पूरी तरह जुटी है और उनके राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी को माता शबरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता शबरी की निष्कपट भक्ति, समर्पण और साधना का फल न केवल उन्हें मिला, बल्कि भगवान श्रीराम को भी प्राप्त हुआ। उन्होंने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि मनुष्य से मनुष्य का प्रेम ही हमारी सनातन संस्कृति की विशेषता है और समाज में जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल जिले के धनपुरी में नगर पालिका द्वारा 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए वॉटर पार्क के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और साफा तथा गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गीता भवन के निर्माण की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी और कोचिंग जैसी शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने शहडोल सिंचाई काम्पलेक्स निर्माण की भी घोषणा करते हुए बताया कि सोन नदी पर चार माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिससे लगभग 50 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का लाभ मिलेगा और 122 गांवों को फायदा होगा।
इसके अलावा उन्होंने जैतपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा, शहडोल मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि, 45 किलोमीटर सड़क निर्माण, जैतपुर महाविद्यालय में कला और विज्ञान संकाय के भवन निर्माण और नए महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने 3 किलोमीटर लंबे मॉडल रोड के निर्माण पर भी सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं और मातृभक्तों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई और लाड़ली बहना योजना, महिला सशक्तिकरण, लखपति दीदी योजना, लखपति ड्रोन दीदी योजना और रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत छूट जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा- विधान सभा में महिलाओं को आरक्षण मिलने वाला है और आने वाला समय मातृभक्तों का होगा।
उन्होंने प्रदेश में कृषि, उद्योग और युवा रोजगार में प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 44 लाख हेक्टेयर हो चुका है और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई और किसानों को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 लाख सोलर पम्प उपलब्ध कराए जाएंगे। दुग्ध उत्पादन और दलहन उत्पादन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे परिवारों के पोषण में सुधार होगा।
इस अवसर पर सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। विधायक जय सिंह मरावी ने मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र को दिए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया। नगर पालिका की अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा ने स्वागत भाषण दिया और वॉटर पार्क सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर नगरीय निकाय, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. Farsa Wale Baba Death: ईद पर मथुरा में बवाल, 'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
- 2. CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन आज, 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए, नेता प्रतिपक्ष ने उठाया अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा, देखें लाइव
- 3. Raipur City News: देवपुरी के पास सड़क मार्किंग जीप में ब्लास्ट, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
- 4. CG Breaking : IPS रतन लाल डांगी निलंबित: आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की सख्त कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

