Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल, गौशाला का किया निरीक्षण
अशोकनगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने सरपंच और पंचों के साथ चर्चा कर ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वितों के बारे में पूछा।
गौशाला मढ़ी महिदपुर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मढ़ी महिदपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में गौ माता की पूजा कर गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गौशाला का संचालन बेहतर किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पूजनीय माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
साथ ही ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा संगठन महामंत्री की माताजी जनक दुलारी उम्र 88 वर्ष के निज निवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों से कुशलक्षेम जानी। उन्होंने माता जी के चल रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, आलोक तिवारी, कमिश्नर ग्वालियर संभाग मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
- 2. Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर
- 3. CG News : व्यापारी से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, पोड़ी थाना प्रभारी लाइन अटैच
- 4. CG Breaking : सीएम साय ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

