Create your Account
MP Crime : पार्टी के बाद सिर में गोलियां, 24 घंटे में तीसरी हत्या से थर्राया ग्वालियर, रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश
- Rohit banchhor
- 22 Jan, 2026
रेलवे ट्रैक से सटी झाड़ियों में एक युवक का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ।
MP Crime : ग्वालियर। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में हत्या की तीसरी वारदात सामने आने से ग्वालियर दहल उठा है। ताजा मामला कंपू थाना क्षेत्र के नौगांव मार्ग पुलिया के पास का है, जहां रेलवे ट्रैक से सटी झाड़ियों में एक युवक का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ।
बुधवार देर रात राहगीरों ने झाड़ियों में खून से सना शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 25 वर्षीय युवक आलती-पालथी मारकर बैठी अवस्था में था और उसका सिर जमीन से टिका हुआ था। युवक के सिर के पीछे से गोली मारी गई, वहीं एक खोखा अब भी सिर में फंसा हुआ मिला है।
घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और गिलास मिलने से साफ संकेत हैं कि हत्या से पहले वहां जमकर पार्टी हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरी थ्योरी के मुताबिक यह ब्लाइंड मर्डर हो सकता है, जिसमें आरोपी ने युवक को बहला-फुसलाकर यहां बुलाया, शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर पीछे से गोलियां मार दीं।
पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है, जिसका नंबर घाटीगांव के एक व्यक्ति के नाम दर्ज है, जिसकी दो साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक के गले में सोने की चेन, पटिया वाले बाबा का लॉकेट और हाथ में स्मार्टवॉच सुरक्षित मिली, जिससे साफ है कि हत्या का मकसद लूट नहीं था।
हालांकि, हत्यारे मृतक का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए, ताकि उसकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में देरी हो सके। बाद में जांच में मृतक की पहचान संतोष गिरी, निवासी जखोदा गांव, घाटीगांव, के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें बाबा महागौरा के दिव्य दर्शन, देखें Live
- 2. Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज, नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए यहां
- 3. West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, लद्दाख के एलजी कविंद्र गुप्ता ने भी पद छोड़ा
- 4. Mahakaal Darshan: नवरात्र के तीसरे दिन करें स्वयंभू बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

