Create your Account
MP Crime : हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, लाखों का माल लेकर फरार
- Rohit banchhor
- 24 Jan, 2026
धक बनाकर घर में बेखौफ लूटपाट की और सोने-चांदी के जेवरात व नगद राशि लेकर फरार हो गए।
MP Crime : गंजबासौदा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा–त्योंदा थाना क्षेत्र के ग्राम रायखेड़ी धाम में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हथियारों से लैस बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर घर में बेखौफ लूटपाट की और सोने-चांदी के जेवरात व नगद राशि लेकर फरार हो गए।
घटना बीती रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच की है। चार हथियारबंद लुटेरे छत के रास्ते घर में घुसे। जैसे ही मकान मालिक बृजबिहारी कुर्मी पटेल की नींद खुली, बदमाशों ने उन्हें काबू में कर लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम को भी बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। परिजनों के अनुसार बदमाशों के पास तीन तलवारें और एक देसी कट्टा था।
लुटेरों ने डराने के लिए पहले बृजबिहारी और फिर उनके बेटे सत्यम के साथ मारपीट भी की। सत्यम ने बताया कि बदमाश घर से करीब 40–45 तोला सोना-चांदी और 8 से 10 लाख रुपये नगद लूट कर ले गए। लुटेरों के फरार होने के बाद किसी तरह बृजबिहारी की पत्नी ने अपने हाथ खोलकर परिवार के अन्य सदस्यों को आजाद कराया और पड़ोसियों को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। गांव और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. Valentines Day : वैलेंटाइन डे पर पहली बार जा रहे डेट पर तो अपनाएं ये खास टिप्स, जिससे पार्टनर होगी इंप्रेस
- 3. MP Crime : हनुमान मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव
- 4. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

