मोदी के मित्र ट्रंप ने भारतीयों का किया अपमान मांगे माफी, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन: जीतू पटवारी
भोपाल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि हथकड़ी लगाकर भारतीयों को गुड्स प्लेन से भेजना अमानवीय है। इससे हमारे देश का अपमान हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस जिलेवार प्रदर्शन करेंगी। मोदी सरकार ने भारतीयों के साथ हुए इस अन्याय पर कुछ नही कहा यह शर्म की बात हैं।
जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने एक सपना छोड़ा था कि भारत विश्व शक्ति बनेगा लेकिन 10 साल बाद देश के नागरिक अमेरिका में अपमानित हो रहे हैं मोदी के ही मित्र ट्रंप ने भारतीयों का अपमान किया है यह पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस ने कहा कि ट्रंप को इस कृत्य के लिए माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा ये भारत माता का अपमान है सरकार की विदेश नीति का फेलियर और अमेरिका के कृत्य के लिए देश की मोदी सरकार जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी देश से माफी मांगना चाहिए।
जीतू पटवारी ने कहा कि बांग्लादेश के समय मे भी यही हालात हुए थे। अगर मोदी के मित्र ट्रम्प माफी मांगे तो हम मोदी का सम्मान करेंगे। वही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर साधा निशाना 24 और 25 फरवरी को राजधानी भोपाल में हो जाने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आज कहा कि जितनी मीट हो रही लोन लेकर की जा रही है। यह मीट नही प्रदेश में सरकारी अय्याशी हो रही हैं। सौरभ शर्मा मामले को लेकर पटवारी ने कहा कि परिवहन घोटाला 20 हज़ार करोड़ का हैं। सौरभ छोटा प्याला है,बड़े मगरमच्छ कोई और हैं। लोकायुक्त को मिली डायरी मैं किसके नाम हैं उजागर हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

