Create your Account
Manipur: पीएम मोदी के दौरे से पहले भाजपा को झटका, 43 नेताओं ने दिया इस्तीफा
Manipur: इम्फाल: मणिपुर में पिछले दो वर्षों से जारी जातीय हिंसा ने राज्य की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच, उखरुल जिले के फुंग्यार विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। 13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले, 43 भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के प्रमुख और कई बूथ अध्यक्ष शामिल हैं।
Manipur: इस्तीफा देने वाले नेताओं ने बयान जारी कर कहा कि वे पार्टी की वर्तमान स्थिति से चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में जमीनी नेताओं के साथ परामर्श, समावेशिता और सम्मान की कमी है। बयान में कहा गया, "हमारी निष्ठा पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति अटूट रही है, लेकिन अब हम मणिपुर और अपने समुदाय की भलाई के लिए काम करेंगे।"
Manipur: बता दें, पीएम मोदी का यह दौरा मई 2023 में मीतई और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद पहला होगा, जिसमें 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों बेघर हुए। फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
Related Posts
More News:
- 1. UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- 2. Usman Tariq Bowling Action Controversy: भारत के खिलाफ ‘ट्रंप कार्ड’ समझे जा रहे उस्मान तारिक के बॉलिंग ऐक्शन पर उठे सवाल, अंपायर ने बताई पूरी सच्चाई
- 3. Raipur City News: मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध, महापौर बोलीं- रेस्टोरेंट में खाने वालों...
- 4. UP News : चाइनीज मांझे पर CM योगी की सख्ती के बाद ऐक्शन में पुलिस, पतंग की दुकानों पर छापे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

