Create your Account
Makar Sankranti 2026: 15 को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मनाई जाएगी। इसी के साथ सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जिसे देवताओं का काल माना गया है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से सभी पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
Makar Sankranti 2026: स्नान के लिए शुभ समय
पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 15 जनवरी को तड़के सुबह से लेकर दोपहर तक स्नान के लिए पर्याप्त समय रहेगा। सुबह 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक किसी भी पवित्र नदी में स्नान किया जा सकता है। हालांकि, शास्त्रों में शुभ मुहूर्त में स्नान को सबसे उत्तम माना गया है।
Makar Sankranti 2026: ब्रह्म मुहूर्त का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक रहेगा। इस समय में नदी, सरोवर या तीर्थ स्थल पर स्नान करना विशेष फलदायी माना गया है। यदि किसी कारणवश बाहर जाकर स्नान संभव न हो, तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल और तिल मिलाकर स्नान करें और सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
Makar Sankranti 2026: स्नान के प्रकार और फल
सुबह 4 से 5 बजे: मुनि स्नान - बल और सुख की प्राप्ति
सुबह 5 से 6 बजे: देव स्नान - धन, वैभव और यश की प्राप्ति
सुबह 6 से 8 बजे: मानव स्नान - सौभाग्य की प्राप्ति
8 बजे के बाद: राक्षसी स्नान माना गया है
Makar Sankranti 2026: दान का विशेष महत्व
मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, अन्न, खिचड़ी, कंबल, वस्त्र और घी का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में 278.72 अंकों की गिरावट, जानें निफ़्टी का हाल
- 2. MP News: दूध नहीं दे रही थी इसलिए…बछड़े का सिर काटकर दीवार पर लटकाया, टीकमगढ़ में क्रूरता की सारी हदें पार, आरोपी गिरफ्तार
- 3. MP News : जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, साइबर क्राइम टीम ने शुरू की जांच
- 4. Sansad Budget Session Live: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

