Create your Account
Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करने अवंतिकानाथ बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, देखे लाइव
Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर मंदिर मध्यप्रदेश उज्जैन जिले में स्थित है। यह महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का सुंदर वर्णन मिलता है। स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी होने के कारण महाकालेश्वर महादेव की अत्यन्त पुण्यदायी महत्ता है। ऐसी मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से लोगों के सारी समस्या दूर हो जाती है। 13 जनवरी 2025
Mahakaal Darshan: सबसे पहले महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाता है। उसके बाद उनका पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। स्नान के बाद महाकाल का फूल, भस्म और माला से बेहद सुंदर श्रृंगार किया जाता है। शिव के इस अलौकिक स्वरूप का श्रृंगार बेहद मनमोहक होता है। महाकाल को रुद्राक्ष से बनी माला अर्पित की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती होने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
Mahakaal Darshan: लाइव दर्शन के माध्यम से आप घर बैठे महाकालेश्वर मंदिर के दिव्य और पवित्र वातावरण का अनुभव कर सकते हैं। इस अनुभव से आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद पा सकते हैं। लाइव दर्शन का अनुभव करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
आप भी करें बाबा के लाइव दर्शन
Video Credit – Darshan (दर्शन)
Related Posts
More News:
- 1. Massive Fire in Delhi: दिल्ली के पालम में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौजूद,कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- 2. Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
- 3. CG Weather : गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले, अगले 5 दिन राहत के संकेत
- 4. iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

