कलयुगी मामा ने भांजा को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार...
MP Crime : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि सीधी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मामा ने अपने भांजे के सीने पर तीर कमान से हमला कर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मामा फरार हो गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
MP Crime : बता दें कि रिमार ग्राम के बैगान टोला के रहने वाले बिहारी बैगा का उसके भांजे से शराब के नशे में किसी बात पर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मामा ने घर में रखे तीर से भांजे पर हमला कर दिया। तीर उसके सीने में जा धंसा। कुछ देर में ही भांजे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। भांजे की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

