Israel: नेतन्याहू की टिप्पणी पर विवाद: बेटे की शादी टलने को युद्ध की 'व्यक्तिगत कीमत' बताया, इस्राइली नागरिकों में नाराजगी
Israel: नई दिल्ली: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपने बेटे की शादी में देरी को युद्ध की 'व्यक्तिगत कीमत' बताकर विवाद खड़ा कर दिया। उनकी इस टिप्पणी ने इस्राइली जनता को नाराज कर दिया, जिन्होंने इसे असंवेदनशील और आत्मकेंद्रित करार दिया। कई लोगों ने कहा कि युद्ध के कारण उनके परिवारों में शादियां हमेशा के लिए टल गई हैं।

नेतन्याहू ने बीरशेवा के सोरोका अस्पताल का दौरा किया, जो ईरान के मिसाइल हमले से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन की बमबारी का जिक्र करते हुए कहा कि इस्राइली जनता को भी हौसला बनाए रखना होगा। उन्होंने अपने बेटे की शादी टलने का उल्लेख करते हुए कहा, "युद्ध में सभी व्यक्तिगत कीमत चुका रहे हैं। मेरे बेटे की मंगेतर और पत्नी सारा बहुत दुखी हैं।" उन्होंने सारा को नायक बताया।
⚡️🇮🇱JUST IN: Israeli PM Netanyahu following Iran’s latest missile strike:
“We all bear a personal price , It didn't pass by my family, this is the second time my son Avner’s wedding is delayed because of missiles, it's a huge personal price for him, for his fiancé & my family."… pic.twitter.com/2rj0Hb4jWn
इस टिप्पणी से जनता में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने नेतन्याहू पर जनता की पीड़ा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। खबर थी कि नेतन्याहू बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेने वाले थे, जो सोमवार को होनी थी। विरोध के बाद शादी दूसरी बार टाल दी गई। इससे पहले नवंबर में भी युद्ध के कारण शादी स्थगित हुई थी।

राजनीतिक हलकों में भी नेतन्याहू की आलोचना हो रही है। नेता गिलाद करिव ने कहा, "कई परिवारों ने शादियां खो दीं, जो कभी नहीं हो पाएंगी। असली नायक डॉक्टर और शिक्षक हैं, जो इस मुश्किल वक्त में सेवा दे रहे हैं।"

