IND vs NZ 2nd Test Day 1: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ 2nd Test Day 1: खेल डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से पुणे के एमसीए स्टेडियम में शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सीरीज में फिलहाल न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है, लेकिन भारत की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने पर है।
कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस के बाद बताया कि उनकी टीम में एक मजबूरन बदलाव करना पड़ा है। मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया गया है, जबकि शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
IND vs NZ 2nd Test Day 1: मैच के शुरुआती छह ओवर में भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिली। न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी, टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने सतर्क शुरुआत की और बिना किसी जोखिम के रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों को स्विंग तो मिली, लेकिन वे कोई विकेट हासिल करने में नाकाम रहे। पहले छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन था। कॉनवे नौ रन और लाथम 13 रन पर नाबाद थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।
IND vs NZ 2nd Test Day 1: प्लेइंग इलेवन :
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
इस मैच पर सबकी निगाहें लगी हैं, क्योंकि भारत को हर हाल में जीत की जरूरत है ताकि वह सीरीज में बराबरी कर सके। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या वे कीवी बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज पाते हैं।

