Create your Account
IND vs NZ 1st Test Day 4: ऋषभ पंत हुए नर्वस 90 के शिकार, सरफराज खान 150 रन बनाकर आउट, भारत 81 रन आगे
IND vs NZ 1st Test Day 4: खेल डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने चौथे दिन 70 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया। भारत ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत तीन विकेट पर 231 रनों के स्कोर से की थी।
ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में थे, लेकिन 99 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रुर्के ने उन्हें बोल्ड कर दिया। यदि पंत इस मैच में शतक लगाने में सफल होते, तो यह उनका टेस्ट करियर का सातवां शतक होता। हालांकि, वह "नर्वस 90" का शिकार हो गए।
IND vs NZ 1st Test Day 4: अब रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं, जबकि केएल राहुल क्रीज पर उनका साथ दे रहे हैं। 90 ओवर के बाद भारत का स्कोर 438/5 है, और भारत ने 81 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
युवा भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने 150 रन बनाए, लेकिन वह भी आउट हो गए। टिम साउदी ने उन्हें एजाज पटेल के हाथों कैच कराया। पंत और सरफराज के बीच चौथे विकेट के लिए 177 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
IND vs NZ 1st Test Day 4: इससे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे चल रही है। दिन की अंतिम गेंद पर सेट बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट गिरने से भारत को झटका लगा। कोहली ने 136 रनों की शानदार साझेदारी की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। सरफराज खान 70 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs NZ 1st Test Day 4: न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए थे, जिसमें रचिन रवींद्र के 134 और टिम साउदी के 65 रन शामिल थे। रचिन और साउदी ने आठवें विकेट के लिए 137 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो और जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए।
IND vs NZ 1st Test Day 4: भारत की पहली पारी में मात्र 46 रन बनाने के बाद टीम पर भारी दबाव था। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रन की साझेदारी कर टीम को स्थिरता दी। यशस्वी 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित ने 52 रन की शानदार पारी खेली। कोहली और सरफराज ने इसके बाद पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में एजाज पटेल ने दो और फिलिप्स ने एक विकेट हासिल किया।
Related Posts
More News:
- 1. UP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिन नहीं बुला सकेंगे डीआईओएस
- 2. MP News : वन्य जीव केन्द्र में विजिटर्स को मिले इंटरनेशनल एक्सपीरियंस : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल
- 4. Share Market Today: ट्रंप की टैरिफ कटौती से शेयर बाजार में तूफान, सेंसेक्स में 2500 अंक तो निफ्टी में 700 की तेजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

