Breaking News
:

स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर : एमपी बोर्ड में लागू रहेगी बेस्ट फाइव योजना, विभाग ने जारी किए आदेश...

MP News

11वीं और 12वीं में जाकर इन छात्रों को अंग्रेजी और गणित में परेशानी होती है।

MP News : भोपाल। एमपी बोर्ड के गणित और अंग्रेजी में कमजोर स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। 10वीं में बेस्ट फाइव योजना लागू रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए। ज्ञात हो कि बोर्ड द्वारा जारी सत्र 2024-25 की गाइडलाइन में इस योजना को खत्म कर दिया गया था। उपसचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अभी पूरी तरह 9वीं और 10वीं में गणित और अंग्रेजी में बेसिक और स्टैंडर्ड का प्रावधान लागू नहीं किया गया है।


MP News : इसे पूरी तरह लागू होने के बाद बेस्ट फाइव पद्धति को समाप्त किया जाएगा। आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं में सत्र 2024-25 एवं 10वीं में सत्र 2025-26 तक बेस्ट फाइव पद्धति को लागू रखा जाएगा। कक्षा 9वीं में 2025-26 और 10वीं में 2026-27 से बेस्ट फाइव पद्धति समाप्त की जाएगी। क्या है बेस्ट फाइव पद्धति बोर्ड द्वारा 10वीं में 6 विषयों की परीक्षा ली जाती है। इसमें बेस्ट फाइव पद्धति के तहत छात्र के जिन 5 विषयों में अधिक नंबर होते हैं, उसके अनुसार गणना कर रिजल्ट तैयार किया जाता है।


MP News : यदि छात्र 6वें विषय में फेल भी है, तो उसे पूर्णांक में पास माना जाता है। बेस्ट फाइव पद्धति लागू होने से अधिकांश कमजोर छात्रों ने गणित और अंग्रेजी पढ़ना ही बंद कर दिया था। इसके चलते अंग्रेजी और गणित का रिजल्ट लगातार गिर रहा था। साथ ही इसका असर आगे की कक्षाओं में भी पड़ रहा था। 11वीं और 12वीं में जाकर इन छात्रों को अंग्रेजी और गणित में परेशानी होती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us