Breaking News
:

24-25 फरवरी को भोपाल में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, अंबानी-अडानी समेत कई नामचीन उद्योगपति होंगे शामिल

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। उसी को लेकर भोपाल के मानव संग्रहालय में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। जिसके लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शहर भर की दीवारों पर गोंड पेंटिंग की जा रही है। वहीं सड़कों के साथ फुटपाथ का भी सौंदर्यकरण किया जा रहा है।


प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख 50 प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। जिसमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एन चंद्रशेखरन, अजीम प्रेमजी, आनंद महिंद्रा सुनील भारती का नाम शामिल हैं। इसके अलावा विदेशों से भी एक हजार और देशभर से 20 हजार अधिक निवेशक मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। दूसरी और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को और आकर्षक बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार 10 जनवरी को दिल्ली में मेगा रोड शो करने जा रही है। इस रोड शो के जरिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाएगा, रोड शो में भी कई उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद है।


जानकारी के मुताबिक इस समिट में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हर जिले की खासियत को उजागर किया जाएगा। खासकर, मध्य प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए इसे जनजातीय थीम पर सजाया जाएगा।


बता दें कि भोपाल को इस समिट के लिए एक आदर्श स्थल बनाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शहर के प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउसों, और एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। चार्टर्ड प्लेन के लिए अलग व्यवस्था की गई है ताकि निवेशकों और वीआईपी मेहमानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस आयोजन की तैयारियों पर मुख्य सचिव अनुराग जैन और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us