Breaking News
:

बिजली के बढ़े हुए रेट और फसलों के कम दामों को लेकर मंत्रालय घेरने पहुंचे किसान, डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन किया समाप्त

MP News

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर जल्द सहमति नहीं बनी तो वह फिर से भोपाल कूच करेंगे।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में आज प्रदेशभर के किसानों ने बिजली के बढ़े हुए रेट और फसलों के कम दामों को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हल्ला बोल किया। वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय के घेराव की रणनीति के साथ भोपाल पहुंचे किसानों को शांत करने के लिए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा खुद उनके बीच पहुंच गए। इस बीच डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किसानों से कहा कि हमे पता चला था की आज वल्लभ भवन में किसान आ रहे,लेकिन उससे पहले ही सरकार खुद उनके पास आ गई है।


MP News : उन्होंने कहा कि किसानों की जो भी मांग है उसे पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। जिसके बाद किसानों ने मंत्रालय का घेराव स्थगित कर दिया और शिकायत पत्र से भरा झोला डिप्टी सीएम को सौंप अपने अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए। उससे पहले शिवाजी नगर स्थित किसान संघ कार्यालय के सामने किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। किसानों का आरोप है कि सरकार हर बार फसलों के अच्छे दाम देने का वादा करती है, लेकिन अंत में सिर्फ "वह वादा ही रहा जाता है। भारतीय किसान संघ के किसानों का कहना है कि प्रदेश में किसान राजस्व विभाग की लूट से परेशान हो चुके है।


MP News : फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन और नक्शा सुधार जैसे कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण किसान लगातार परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सरकार के वादे महज कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका यह भी कहना है कि फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल पाता और सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। फिलहाल डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने घेराव स्थगित कर दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर जल्द सहमति नहीं बनी तो वह फिर से भोपाल कूच करेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us