Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Dularchand Murder Case : बेऊर जेल में अनंत सिंह की पहली रात कैसी कटी? BP-शुगर की हुई जांच
Dularchand Murder Case : पटना। मोकामा के पूर्व विधायक और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया है। अनंत सिंह और उनके दो साथियों मणिकांत ठाकुर व रंजीत राम को जेल में सामान्य कैदी की तरह रखा गया है। जेल प्रशासन ने किसी तरह की विशेष सुविधा या सेवादार देने से इनकार कर दिया। रविवार को जेल पहुंचे अनंत की पहली रात शांतिपूर्वक बीती। सोमवार सुबह मेडिकल जांच में उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य पाया गया।
Dularchand Murder Case : जेल में सामान्य दिनचर्या: चाय, खाना और आराम
जेल सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह ने जेल का सामान्य भोजन किया और रात में आराम से सोए। सुबह चाय और दोपहर में नियमित खाना परोसा गया। तीनों आरोपियों को विशेष सुरक्षा वार्ड में रखा गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। जेल मैनुअल के तहत साप्ताहिक मुलाकात की अनुमति है, लेकिन पहले दिन कोई नहीं आया।
Dularchand Murder Case : हत्याकांड का पूरा मामला
मोकामा के तारतर गांव में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों के विरोध से पुलिस को शव उठाने में 16 घंटे लगे। शनिवार रात अनंत सिंह को उनके दो समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया। रविवार को कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
Dularchand Murder Case : चुनाव आयोग सख्त: CEC ने मांगी रिपोर्ट
भारत निर्वाचन आयोग ने इस चुनावी हिंसा पर गंभीर रुख अपनाया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने डीजीपी विनय कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। आयोग ने बिहार के शीर्ष अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी चर्चा की।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रायगढ़ में RPF जवान ने बैचमेट को मारी गोली, मौके पर मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ था विवाद
- 2. MP News : जहरीले बीज खाने से 50 से ज्यादा छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 3. Naxal Surrender : ‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने हथियार डालकर किया सरेंडर
- 4. Indigo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में मानव बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

