Create your Account
Cricketer Yash Dayal: यश दयाल को हो सकती है 10 साल की जेल!, यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज, पीड़िता ने मांगा न्याय
Cricketer Yash Dayal: इंदिरापुरम: रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक युवती ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा, “मैं नफरत नहीं, सिर्फ न्याय मांग रही हूं। सिस्टम जब सच के साथ खड़ा होता है, तो चुप रहने वाली लड़की को भी ताकत मिलती है।” उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा।

21 जून को इंदिरापुरम की रहने वाली युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर यश दयाल पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी बात रखी। पुलिस ने 7 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जो गैर-जमानती और गैर-समझौता अपराध है। इस धारा में दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है।

पीड़िता ने बताया कि वह 2020 से यश को जानती हैं और उनकी दोस्ती सोशल मीडिया से शुरू हुई थी। यश और उनके परिवार ने शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में यश ने कई अन्य लड़कियों से संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, “जल्द ही बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
- 2. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
- 3. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
- 4. Blast in Chandigarh: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, स्कूटी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स, इलाके में हाई अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

