Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG liquor scam: दिल्ली से गिरफ्तार शराब कारोबारी विजय भाटिया को रिमांड कोर्ट ने एक दिन के लिए भेजा जेल, रिमांड के लिए कल फिर पेश करेगी EOW
- Rohit banchhor
- 01 Jun, 2025
कल दुबारा ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी।
CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में दिल्ली से गिरफ्तार शराब कारोबारी विजय भाटिया को रविवार दोपहर बाद ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया। रिमांड कोर्ट ने एक दिन के लिए विजय भाटिया को जेल भेजा। EOW ने 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा। कल दुबारा ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी।
CG liquor scam: बता दें कि, शराब कारोबारी विजय भाटिया को EOW ने दिल्ली स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। EOW की टीम आज ही दुर्ग के नेहरू नगर स्थित भाटिया के निवास पर EOW ने छापा मारी की है। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED), एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और EOW की रडार पर रह चुके हैं। उनके ठिकानों पर यह तीसरी बार छापेमारी की गई है। पिछली बार छापे के दौरान भाटिया फरार थे।
ED की चार्जशीट में 21 आरोपी
ED ने अपनी चार्जशीट में 21 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे नाम शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तरबूज से भरी पिकअप को आयरन ओर लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
- 2. Share Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 640 अंक चढ़ा, जानिए निफ्टी का हाल
- 3. ESMA Act : एलपीजी किल्लत के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, देश में लागू किया एस्मा, जानें क्या कहता है ये कानून
- 4. Raipur City News : ईमेल से बम की धमकी, रायपुर पासपोर्ट कार्यालय हाई अलर्ट पर, 12 बम लगाने का किया दावा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

