Breaking News
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
CG Crime : घर से 100 मीटर दूर महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 19 Jun, 2025
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सर्च डॉग की मदद भी ली जा रही है।
CG Crime : बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरदूर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के खार में एक महिला, कुंवरिया बाई, की खून से लथपथ लाश घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सर्च डॉग की मदद भी ली जा रही है।
बता दें कि घटना की जानकारी तब सामने आई, जब गांव के लोगों ने खार में कुंवरिया बाई का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोटा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद हो सकता है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने कुंवरिया बाई की बहन और उनके बेटों से पूछताछ शुरू की है और परिवार के उन सदस्यों की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से गायब हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त बने अमिताभ जैन, दो अन्य आयुक्त भी नियुक्त, नोटिफिकेशन जारी
- 2. Raipur City News: रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले की तैयारियां तेज, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, इस दिन पहुंचेंगी दोनों टीमें
- 3. The Raja Saab Collection: पांचवें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी द राजा साब की कमाई, फ्लॉप होने का मंडराया खतरा
- 4. Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, ऑटो ड्राइवर को घर लौटते वक्त मारा चाकू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

