Breaking News
:

कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, आशीष अग्रवाल ने कहा सिर्फ झूठ परोस रहे सिंघार...

MP News

उमंग सिंघार भ्रष्टाचार और व्यभिचार के जो आरोप लगे हैं उनका जवाब दें।

MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की पत्रकार-वार्ता में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगाएं आरोपों पर पलटवार किया है। आशीष अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने झूठ बोलने का काम।किया है। उन्होंने कहा कि यह कितना हास्यास्पद और विरोधाभासी है कि जो उमंग सिंघार स्वयं विभिन्न आरोपों से घिरे हों, वह आज दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।


MP News : यह वही उमंग सिंघार हैं,जो 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान अपने ही मंत्रालय में खरीद-फरोख्त और ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे अनेकों मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे रहे हैं। जब सिंघार झारखंड कांग्रेस के प्रभारी सचिव बने, तो वहां पर टिकट बेचने के आरोप स्वयं कांग्रेस नेताओं ने लगाये थे। ये वही उमंग सिंघार हैं, जो कभी अपने ही पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शराब माफिया, रेत माफिया, ब्लैकमेलर बताते थे और आज उनके साथ मंच साझा करते हैं। उमंग सिंघार भ्रष्टाचार और व्यभिचार के जो आरोप लगे हैं उनका जवाब दें।


MP News : कांग्रेस का प्रथम परिवार जमानत पर है-
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय और पर्यायवाची है। सी फॉर कांग्रेस-सी फॉर करप्शन। कांग्रेस के प्रथम परिवार के सभी लोग ’’राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका और जीजा जी’’ भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में या तो जमानत पर हैं या अदालतों, जांच एजेंसियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार रोकने का पाठ पढ़ा रही है। उसे याद रखना चाहिए इस समय देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकारें हैं। ये सरकारें तथा जांच एजेंसियां गंभीरतापूर्वक भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं और किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।


MP News :  कांग्रेस के आरोप विरोधाभासी-
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के आरोप कितने विरोधाभासी हैं, इसका अंदाज एक छोटी सी बात से लगाया जा सकता है। कांग्रेस ने जो दस्तावेज दिखाये हैं, उनमें एक कांग्रेस नेता का ही नाम आ रहा है। उमंग सिंघार को यह बताना चाहिए कि कमलेश बघेल से कांग्रेस का क्या नाता है, वह किस गुट से आते हैं? सिर्फ आपसी बैर निकालने के लिए उमंग सिंघार उनका नाम ले रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि यह देश बाबा साहब के बनाए संविधान से चलता है, कांग्रेस के प्रथम परिवार की लिखी हुई किसी किताब से नहीं चलता। कांग्रेस के पास अगर कोई तथ्य हैं, तर्क हैं, तो उसे जांच एजेंसियों को सौंपना चाहिए और उन्हें न्याय प्रक्रिया में शामिल कराना चाहिए।


MP News : कांग्रेसियों के पास इतने बड़े-बड़े वकील हैं, वो अदालत का भी दरवाजा खटखटा सकते हैं। सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेसियों को डर है कि कमलनाथ सरकार के समय जो भ्रष्टाचार होता था, इसकी जांच कहीं उन तक न पहुंच जाए। अग्रवाल ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए उमंग सिंघार और जीतू पटवारी जैसे नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। तथ्यहीन, तर्कहीन और कूटरचित दस्तावेजों पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जो पत्रकार-वार्ता की है, वह सिर्फ सुर्खियां बटोरने का एक और प्रयास है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us