शराबियों का अड्डा बना भोपाल रेल्वे स्टेशन, स्लीपर वेटिंग एरिया में भी हो रही शराबखोरी...
- Rohit banchhor
- 27 Dec, 2024
जहां न तो कोई सफाई हो रही है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
MP News : भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पुरानी बिल्डिंग का स्लीपर वेटिंग एरिया शराबियों का अड्डा बन गया है। यह समस्या तब और बढ़ गई जब वेटिंग एरिया का टेंडर समाप्त हो गया और इस क्षेत्र की देखरेख और सफाई की जिम्मेदारी खत्म हो गई। अब यह स्थान लावारिस पड़ा हुआ है, जहां न तो कोई सफाई हो रही है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
MP News : खास बात यह है कि रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।शराबी बेखौफ होकर स्टेशन परिसर में नशे का सेवन कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों ही प्रभावित हो रही हैं। वेटिंग एरिया में अक्सर शराब की खाली बोतलें और अन्य कचरा पड़ा रहता है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

