Breaking News
:

भारी पुलिस बल के बीच भोपाल नगर निगम की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, कर्मचारियों की हुई दुकानदारों से नोक-झोक...

MP News

दशहरा मैदान के बाहर हॉकर्स ने अवैध तरीके से दुकानें लगा रखी थीं। नगर निगम ने यहां से सामान जब्त किया।

MP News : भोपाल। राजधानी में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की कार्रवाई निरंतर जारी है। शहर के टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास के एरिया में शनिवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। विवाद की संभावना को देखते हुए इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।दशहरा मैदान के बाहर हॉकर्स ने अवैध तरीके से दुकानें लगा रखी थीं। नगर निगम ने यहां से सामान जब्त किया।


MP News : वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकानों के बाहर सामान न रखें, वरना जब्त कर लेंगे। कार्रवाई के दौरान कई बार दुकानदार और अमले के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शनिवार क़ो ये कार्रवाई शुरू की गई थी, जो शाम तक चलती रही। कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन निगम की सख्ती के आगे उनके एक न चली। निगम अमले ने दुकानों के सामने लगाए गए अस्थायी हैंगर, बोर्ड, पन्नियां भी खुलवाई।


MP News : बड़ी मात्रा में ठेले और स्टैंड के साथ टेबल भी जब्त किये निगम अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाते समय जो सामान जब्त किया गया। हॉकर्स के स्टॉल, ठेले, टेबल, स्टैंड, अस्थायी रूप से दुकानों के सामने लगा रखे हैं। कई दुकानदार ऐसे थे, जिनकी दुकान का सामान बाहर रखा था। इससे फुटपॉथ से लोग नहीं निकल पा रहे थे। यह सामान भी सख्ती के साथ हटाया गया। सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us