Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत, तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Accident: भोपाल: गुना जिले के कंचनपुर से राजस्थान के गूगौर माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली फतेहगढ़ के पास किशनपुरा के नजदीक पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक बच्ची शामिल हैं। हादसे में कुल 37 लोग घायल हुए हैं।
Accident: जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे, जो कंचनपुरा से राजस्थान के बारां जिले स्थित गूगौर माता के मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में किशनपुरा के पास एक मोड़ पर ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
Accident: हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

