Create your Account
एकनाथ शिंदे के बाद कौन हो सकता है महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? इस बीजेपी नेता का नाम सबसे आगे
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका कार्यकाल आज समाप्त होने वाला है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए को शानदार सफलता मिली है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य विधानसभा में 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी ताकत दिखाई है। ऐसे में खबरें हैं कि मुख्यमंत्री पद इस बार बीजेपी के हिस्से में जा सकता है, और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए सबसे आगे हैं।
वहीं, शिवसेना भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और मंगलवार को पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने महाराष्ट्र में भी बिहार और हरियाणा की तरह ही शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि जैसे बिहार में कम सीटों के बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया, वैसे ही महाराष्ट्र में भी शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया जाएगा।"
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, जानिए निफ्टी का हाल, आईटी शेयरों में भारी गिरावट
- 2. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक टूटा, निफ्टी 133 अंक नीचे
- 3. Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा
- 4. UP News : फ्लाइंग किस देना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने कार सवार आरोपी को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

