UP News : डीडीयू जंक्शन पर 35 लाख से अधिक नकदी बरामद, आरपीएफ-जीआरपी ने चेकिंग में युवक को पकड़ा
UP News : चन्दौली। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। आरपीएफ की टीम ने रत्नेश वर्मा नामक युवक को फुट ओवर ब्रिज के पास पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में 35,33,000 रुपए बरामद किए गए। युवक यूपी के मऊ जिले का निवासी बताया जा रहा है और यह नकदी वह प्रयागराज से वाराणसी ले जा रहा था।
जांच में सामने आया कि बरामद नकदी के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या सबूत प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते आरपीएफ ने तुरंत आयकर विभाग को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला हवाला नेटवर्क से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।
आरपीएफ की इस कार्रवाई से स्पष्ट हुआ कि रेलवे मार्गों पर सघन निगरानी और सतत चेकिंग से अवैध लेनदेन और वित्तीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है। मामले की जांच आयकर विभाग द्वारा की जा रही है और आगे भी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

