Tehri Bus Accident: उत्तराखंड के कुंजापुरी में खाई में गिरी यात्री बस, 5 की मौत, कई घायल, SDRF टीम मौके पर मौजूद
- Pradeep Sharma
- 24 Nov, 2025
Tehri Bus Accident: नरेंद्रनगर। Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में सोमवार को कुंजापुरी मंदिर के यात्री बस के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो गई।
Tehri Bus Accident: नरेंद्रनगर। Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में सोमवार को कुंजापुरी मंदिर के यात्री बस के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 28 यात्री सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बस में सवार लोग गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए हुए थे।
Tehri Bus Accident: स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है। घटना की सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार ढालवाला पोस्ट, कोटि कॉलोनी पोस्ट व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 5 टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
Tehri Bus Accident: सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य के लिए जुटी हुई हैं।

