Sikandar Teaser Postponed : सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर हुआ पोस्टपोन, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के कारण लिया गया फैसला...
- Rohit banchhor
- 27 Dec, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण फिल्म के निर्माता और टीम ने टीजर के लॉन्च को टालने का निर्णय लिया।
Sikandar Teaser Postponed : नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस को उनकी आगामी फिल्म सिकंदर के टीज़र का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इस फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज नहीं हो सका। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण फिल्म के निर्माता और टीम ने टीजर के लॉन्च को टालने का निर्णय लिया।
Sikandar Teaser Postponed : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन-
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद वह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गए। उनके निधन के बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। इस संवेदनशील समय में सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की टीम ने फिल्म सिकंदर के टीज़र को पोस्टपोन करने का फैसला लिया।
Sikandar Teaser Postponed : अब कब आएगा टीजर?
फिल्म सिकंदर का टीजर अब 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा। प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया, "हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर, हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीज़र की रिलीज़ 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है। इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।"
Sikandar Teaser Postponed : फिल्म सिकंदर की खास बातें-
सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर काफी उत्साह है, खासकर सलमान के एक्शन अवतार को लेकर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इस फिल्म में शानदार एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कुछ सालों में सलमान खान के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा, ऐसे में सिकंदर से उनकी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर की वापसी की उम्मीदें हैं।

