Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Share Market: विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक कमजोरी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 95 अंक फिसला
Share Market: मुंबई: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11% टूटकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 640 अंक तक लुढ़ककर 82,670.95 तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 17.40 अंक या 0.07% गिरकर 25,492.30 अंक पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में भी दबाव देखा गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे टूटकर 88.65 (अनंतिम) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर की मजबूती ने रुपये पर असर डाला।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर 4.46% टूट गए, क्योंकि सिंगटेल ने कंपनी में 0.8% हिस्सेदारी 10,353 करोड़ रुपये में बेच दी। टेक महिंद्रा, रिलायंस, एचसीएल टेक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एमएंडएम और बजाज फिनसर्व के शेयरों में बढ़त रही।
Share Market: वैश्विक स्तर पर भी बाजार कमजोर रहे। एशियाई सूचकांक जैसे जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का रुख बना रहा। वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 1.31% बढ़कर 64.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : कोरबा ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, एक के मुंह में नींबू, दूसरे की जेब में सिगरेट का पैकेट मिला
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 10 घायल
- 4. IndiGo Crisis: माना एयरपोर्ट से आज भी नहीं उड़ पाईं दिल्ली, मुंबई, गोवा समेत 20 उड़ानें, 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार, गलत फ्लाइट स्टेटस दिखाने पर इंडिगो काउंटर में हंगामा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

